विजयनगर में बिजली कंपनी ने पेड़ छंटाई के नाम पर दो हरे वृक्षों को पूरी तरह से काट दिया है। बिजली कंपनी के पेड़ कटाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पेड़ों को हमने लगाया है। बिजली कंपनी को केवल छंटाई करने का अधिकार है।
.
नगर निवासी संजय नागर ने बताया हमने स्वयं के खर्च पर इन पेड़ों को लगाया था। गर्मी के दिनों में इनमें पानी भी डालते हैं। इन पेड़ों की देखभाल हमारे द्वारा की जा रही है। आज बिजली कंपनी ने दो हरे वृक्षों को काट दिया। हमारे विरोध के बाद भी वे नहीं माने और पेड़ काट कर चले गए।
बिजली कंपनी को बिजली तारों की सुरक्षा के लिए पेड़ की छंटनी करने का अधिकार है। हरे वृक्षों को काटना कानूनी अपराध है, इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।