Tuesday, March 25, 2025
Tuesday, March 25, 2025
Homeबिहारबिजली चोरी की जांच करने गए कर्मचारी पर हमला: जहानाबाद में...

बिजली चोरी की जांच करने गए कर्मचारी पर हमला: जहानाबाद में दो कर्मियों ने भागकर बचाई जान, एक की स्थिति गंभीर; 12 पर केस दर्ज – Jehanabad News


घायल बिजली विभाग के कर्मचारी की फोटो

जहानाबाद के बभना गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला हुआ। इस हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

लाठी-डंडों से कर्मचारियों पर हमला

कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गांव में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। जांच में पाया गया कि ताकेश्वर प्रसाद अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने इसकी वीडियोग्राफी की और अवैध कनेक्शन हटाने को कहा तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

कनिष्ठ अभियंता का कहना है कि अगर वे समय रहते वहां से नहीं भागते तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी।

गांव से भागकर बचाई जान, एक गंभीर

दोनों कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। इस हमले में सत्यम कुमार के माथे पर गंभीर चोट आई है। दूसरे कर्मचारी विकास कुमार को मामूली चोटें आई है।

घायल कर्मचारी की फोटो

इस वजह से हुआ विवाद

घटना में एक अन्य पक्ष भी सामने आया है। स्थानीय निवासी अंजली देवी का कहना है कि बिना पहचान बताए कर्मचारी उनके घर में घुस गए और वीडियो बनाने लगे। मना करने पर उन्होंने धक्का दे दिया। इसी वजह से विवाद शुरू हो गया।

नगर थाने में सत्यम कुमार के बयान पर 2 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular