Wednesday, April 30, 2025
Wednesday, April 30, 2025
Homeबिहारबिना वारंट घर में घुसी पुलिस; मारपीट का आरोप: मुंगेर में...

बिना वारंट घर में घुसी पुलिस; मारपीट का आरोप: मुंगेर में CRPF जवान के घर में रात 12 बजे की छापेमारी, पीड़िता ने SP से की शिकायत – Munger News


मुंगेर के मय सिकंदरपुर गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने एक सीआरपीएफ जवान के घर में बिना सर्च वारंट के घुस गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। वहीं इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की।

.

घर की मालकिन गीता देवी ने बताया कि रात को पुलिस ने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू किया। उस समय घर में उनकी तीन जवान बेटियां और छोटे बच्चे मौजूद थे। आवाज सुनकर उनके बेटे वलराम कुमार ने दरवाजा खोला। पुलिस ने कहा कि वे नवल यादव को पकड़ने आए हैं।

पुलिस की पिटाई से शरीर पर पड़े निशान।

घटना सीसीटीवी में कैद

बताया कि पुलिस टीम में सिर्फ पुरुष कर्मी थे। उन्होंने बिना अनुमति घर की तलाशी ली। गीता देवी ने बताया कि यह मकान नवल यादव का नहीं, बल्कि सीआरपीएफ जवान धर्मदेव यादव का है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मारपीट भी की। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सोमवार को पीड़ित महिला ने एसपी सैय्यद इमरान मसूद से मिलकर शिकायत की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और फोटो के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गीता देवी ने बताया कि वह कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular