Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeछत्तीसगढबिलासपुर में तापमान गिरकर 12 डिग्री पर पहुंचा: कड़ाके की ठंड...

बिलासपुर में तापमान गिरकर 12 डिग्री पर पहुंचा: कड़ाके की ठंड शुरू, अधिकतम तापमान में भी गिरावट, दिन में भी ठंडी का अहसास – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में मौसम के बदलाव के साथ एक बार फिर ठंड का असर शुरू हो गया है। पिछले दो दिन में रात का तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस लुढक गया है। बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच 12. 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं, दिन में भी अधिकतम तापमान 27 डिग

.

जिले में आसमान से काले बादलों के साफ होते ही ठंड अब कंपकपाने लगी है। बुधवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली, तब बाहर ठंडी हवाएं चल रही थी। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए गर्म कपड़ों पर नजर आए। वहीं, लोग सुबह से धूप निकलने का इंतजार करते रहे।

जैसे ही धूप निकली, लोग बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। जैसे-तैसे दोपहर हुई। फिर भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। फिर शाम होते ही सर्द हवाएं ठिठुरन भरने लगी। ठंड से बचने के लोग रात में अलाव का सहारा लेते नजर आए।

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं

उत्तर से आ रही ठंडी और सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ने लगी है। यही वजह है कि एक बार फिर से ठंड का कहर शुरू हो गया है। बुधवार को रात का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दोपहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जबकि, एक दिन पहले तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया था।

लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के तेज होते ही शहर में सर्दी बढ़ने लगी है। ठंडी हवाओं ने रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग अलसुबह और देर रात गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। सर्दी का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है। जिसके चलते अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। खासतौर पर रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। उत्तर से आ रही सर्द हवाएं ठिठुरन को और बढ़ाने का काम कर रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular