Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeछत्तीसगढबिलासपुर में बारिश थमने से बढ़ी उमस: रात में नमी, अब...

बिलासपुर में बारिश थमने से बढ़ी उमस: रात में नमी, अब मानसून विदा होने के आसार, आज हो सकती है बूंदाबांदी – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहे।

बिलासपुर में बुधवार को बारिश थमने से दिन में गर्मी और उमस बढ़ गई। मंगलवार को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बुधवार को बढ़कर 31.8 डिग्री हो गया। दोपहर में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अब मानसून के विदा होने की संभावना है। रात में उमस

.

दरअसल, अब आसमान में बादलों का कम होना इस बात का संकेत है कि मानसून अब कमजोर पड़ रहा है। हालांकि, एक अवदाब की स्थिति भी बनी हुई है, जो इस विदाई को अल्पकालीन रोकने कोशिश कर रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 से 26 सितंबर के बीच मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहेगा। जिससे बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बिलासपुर में बुधवार को बारिश थमी रही, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई।

आज सामान्य रहेगा मौसम

न्यायधानी में 19 सितंबर को मौसम सामान्य रह सकता है। अवदाब के कारण अचानक हल्की वर्षा हो सकती है। आसमान साफ होने लगेगा। दिन के तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। हल्की उमस महसूस होगी। अभी दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रह सकता है।

हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब विदाई के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा का अनुमान है। यानी खंड वर्षा जैसी स्थिति बनेगी। एक अवदाब के कारण मौसम में थोड़ी अस्थिरता रहेगी लेकिन वर्षा की तीव्रता सामान्य से कम रहेगी। हवाओं की दिशा में भी बदलाव होगा।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ और उससे लगे झारखंड के ऊपर एक अवदाब स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए निम्न दाब के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर पहुंच चुका है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर देहरादून, ओरई, अवदाब के केन्द्र, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ जगहों में हल्की वर्षा हो सकती है।

बिलासपुर में वर्षा की स्थिति

  • 24 घंटो के भीतर शहर में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज।
  • एक जून से अब तक 1075 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।
  • सर्वाधिक वर्षा कोटा तहसील में 1105.4 मिमी वर्षा दर्ज।
  • सबसे कम पचपेड़ी में 803.5 मिमी वर्षा हो चुकी है।
  • शहर में इस साल सामान्य से अधिक वर्षा का रिकार्ड।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular