Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeछत्तीसगढबिलासपुर में महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी: ससुरालवालों ने...

बिलासपुर में महिला ने नदी में कूदकर की खुदकुशी: ससुरालवालों ने लगाया था चोरी का आरोप, 10KM दूर डैम में मिली लाश – Bilaspur (Chhattisgarh) News


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अरपा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला की लाश मिल गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अरपा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला की लाश मिल गई है। बताया जा रहा है कि शनिचरी रपटा से बहकर महिला 10 किलोमीटर दूर पहुंच गई थी। SDRF की टीम ने तीसरे दिन लाश को बरामद किया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र

.

मिली जानकारी के मुताबिक SDRF की टीम को महिला की लाश तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी चेक डेम में मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला साहिला चंद्राकर ससुराल पक्ष लगाए गए चोरी के आरोप से आहत थी।

बिलासपुर के अरपा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला की लाश मिल गई है।

ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे

दरअसल, टिकरापारा में रहने वाली साहिला चंद्राकर का ससुराल चकरभाठा में है। वह अपने पति सुनील वाधवानी के साथ रहती थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे, जिससे साहिला परेशान रहती थी।

साहिला का पति सुनील से विवाद हुआ

मृतिका की बड़ी बहन सोनी मानिकपुरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ससुरालवालों ने साहिला पर पैसे और गहने चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। टिकरापारा में रह रही थी। रविवार की देर शाम साहिला और पति सुनील से फोन पर फिर विवाद हुआ था।

आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

अंकित कैवर्त ने बताया कि वह नदी के पास टहलने के लिए आया था। इस दौरान साहिला रपटा पर कुछ देर तक खड़ी थी। इसके बाद उसने सीधे नदी में छलांग लगा दी। अंकित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अंधेरा होने के कारण पुलिस के जवान नदी के किनारे कुछ देर तक तलाश किए, लेकिन लाश उन्हें नहीं मिली थी।

सुबह से महिला की तलाश में जुटी SDRF की टीम

पुलिस ने सोमवार की सुबह से SDRF की टीम को सूचना दी थी। SDRF की टीम नदी के बीच गहराइयों में महिला की तलाश कर रही थी। इसके बाद SDRF की टीम ने तीसरे दिन डैम से महिला की लाश को बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular