Tuesday, June 24, 2025
Tuesday, June 24, 2025
Homeछत्तीसगढबिलासपुर में 63 लाख के धान का गबन: पोड़ी सोसायटी से...

बिलासपुर में 63 लाख के धान का गबन: पोड़ी सोसायटी से 2 हजार क्विंटल धान गायब; तीन अधिकारियों पर केस दर्ज – Bilaspur (Chhattisgarh) News


बिलासपुर की सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोंड़ी में 63 लाख रुपए के धान के गबन का मामला सामने आया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

.

धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी केंद्र में वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केंद्र में कुल 55,476 क्विंटल धान खरीदा गया था। इसमें से 2,226.77 क्विंटल धान का स्टॉक होना चाहिए था। लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल 195.77 क्विंटल अमानक धान मिला।

जांच में पाया गया कि 2,031 क्विंटल धान गायब है। इस धान की अनुमानित कीमत 62.96 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में तत्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक अरुण कुमार कौशिक, तत्कालीन केंद्र प्रभारी रामखिलावन धुर्वे और कंप्यूटर ऑपरेटर हरी यादव को दोषी पाया गया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular