Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारबिहार अपडेट्स: पटना में गंगा में डूबे 2 छात्र, आरा में...

बिहार अपडेट्स: पटना में गंगा में डूबे 2 छात्र, आरा में आज चिराग की सभा, भागलपुर में वंदे‎ भारत पर पत्थरबाजी – Bihar News


पटना में नहाने के दौरान 2 छात्र गंगा में डूब गए। एक की बॉडी मिली है, दूसरे की तलाश जारी है। दोनों का नाम रोहित कुमार (14) और संकल्प कुमार (12) था। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के अंटाघाट की है। सुबह 6 बजे के करीब दोनों घर से क्रिकेट खेलने के नाम पर

.

बिहार की अन्य खबरें भी पढ़िए….

आरा में चिराग पासवान की रैली

आरा के रमना मैदान से लोजपा(रा.) के अध्यक्ष चिराग पासवान आज नव संकल्प महासभा के जरिए विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसमें सात जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया गया है। एक लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भव्य पंडाल और स्टेज बनाया गया है। पूरी खबर पढ़िए

भागलपुर-हावड़ा वंदे‎ भारत एक्सप्रेस पर ‎पत्थरबाजी

भागलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे‎ भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पत्थरबाजी हुई है। दो माह के अंदर यह दूसरी घटना है। ‎टिकानी रेलखंड के पास ट्रेन के सी-7‎ कोच की 42 और 43 नंबर सीट के शीशे पर‎ दो पत्थर लगे। जिससे शीशा टूट गया। तेज आवाज से यात्री‎ सहम गए, शोर मचाने ‎लगे। कैटरिंग स्टाफ और आरपीएफ एस्कॉर्ट ने‎ यात्रियों को शांत कराया। पूरी खबर पढ़िए

भागलपुर में बीएससी नर्सिंग परीक्षा में हंगामा

भागलपुर के नाथनगर में बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान हंगामा हुआ है। 3 मिनट की देरी से पहुंचने पर कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिली। जिसके बाद परिजन भड़क गे। एसएस बालिका उच्च विद्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। स्कूल दीवार पर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस ने स्थिति को संभालाा। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular