Sunday, March 30, 2025
Sunday, March 30, 2025
Homeबिहारबिहार अपडेट्स: पटना में हार्डकोर नक्सली रामइकबाल गिरफ्तार; सरकारी अस्पतालों में...

बिहार अपडेट्स: पटना में हार्डकोर नक्सली रामइकबाल गिरफ्तार; सरकारी अस्पतालों में 3 दिन OPD बंद, मरीजों को होगी परेशानी – Bihar News


बिहार STF और पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास उर्फ अलीमान को गिरफ्तार किया है। बुधवार को मसौढ़ी थाना क्षेत्र से ये गिरफ्तारी हुई है। रामइकबाल मोची ने साल 2019 में पटना के खिरिमोड़ थाना इलाके में सड़क

.

पढ़ें बिहार की अन्य खबरें…

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 3 दिन OPD बंद

पटना समेत बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा आज से अगले तीन दिनों तक बंद रहेगी। बायोमेट्रिक अटेंडेंस, प्रशासनिक उत्पीड़न और कर्मचारियों की कमी को लेकर में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) ने कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। तीन दिनों तक ओपीडी बंद रहने से मरीजों को परेशानी हो सकती है, हालांकि सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार में धूप की बढ़ी तपिश, अधिकतम पारा 40 के करीब

पटना समेत बिहार के सभी इलाकों में धूप की तपिश के साथ गर्मी बढ़ गई है। सुबह दस बजे के बाद धूप में जलन बर्दाश्त नहीं हो रही है। राज्य में शुष्क हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बक्सर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। वहीं उत्तर-पूर्वी इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

भोजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव स्थित होटल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी डेम्हा गांव निवासी गांधी सिंह का 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार है। वह पेशे से किसान था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

बक्सर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

बक्सर में बुधवार की देर रात कोचस स्टेट हाइवे पर लड्ढोपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कंचन देवी (40) और उनके पति नरेंद्र शर्मा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को लेकर बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular