बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जन सुराज के संयोजन प्रशांत किशोर के अनशन का आज चौथा दिन है। रविवार सुबह की शुरुआत गांधी के भजन ‘रघु पति राघव राजा राम’ से हुई। इस बीच प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जिसे पिछले 20 साल से लोगों की बात नहीं सुनने की आदत है
.
उन्होंने कहा, ‘जब तक बिहार की जनता नहीं जागेगी, तब तक कोई सुधार नहीं होगा। इन लोगों को समझना होगा कि जनता की ताकत से बड़ी कोई ताकत नहीं है। यह तभी होगा जब लोग जागेंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे आएंगे। लोगों को धर्म, जाति और 5 किलो अनाज से ऊपर सोचना होगा और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के बारे में सोचना होगा।’
पढ़ें बिहार की अन्य खबरें…
जमुई में 65 साल के डीलर की गला काटकर हत्या
जमुई में 65 साल के डीलर और किसान शिवनंदन महतो की अज्ञात अपराधियों ने गला काटकर हत्या कर दी। फिर उसके गर्दन को घटनास्थल से 15 फीट की दूरी पर फेंक दिया। शिवनंदन महतो खलिहान में धान की रखवाली करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान रात में अकेला पाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह गांव की है। पूरी खबर पढ़ें…
पटना में ठंड से 2 की मौत, पूरे बिहार में शीतलहर का अलर्ट
देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिख रहा है। पिछले 4 दिनों से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। ठंड की वजह से पटना में 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की पहचान नौबतपुर के पुरुषोत्तमपुर मोहल्ले में बतरनी देवी (63) के रूप में हुई है। जबकि एक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
