Wednesday, June 25, 2025
Wednesday, June 25, 2025
Homeबिहारबिहार अपडेट्स: बिहार के 13 जिलों की बदलेगी सूरत, नीतीश सरकार...

बिहार अपडेट्स: बिहार के 13 जिलों की बदलेगी सूरत, नीतीश सरकार के सभी प्रस्तावों पर NITI आयोग की मुहर – Bhojpur News


नीति आयोग ने बिहार सरकार की ओर से पिछड़े जिलों को लेकर भेजे गए सभी प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है। योजना एवं विकास विभाग की मंगलवार को हुई बैठक में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने इसकी जानकारी दी। दरअसल, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 5 क्षेत्रों स्वा

.

पढ़े बिहार की अन्य खबरें….

बिहार में बदला मौसम, दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ा

बिहार में 24 घंटे से चल रही पुरवा हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक रात और दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। हालांकि, दो दिन बाद फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को 6.5 डिग्री के साथ रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा। जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मुजफ्फरपुर में मुखिया के घर NIA की रेड

मुजफ्फरपुर में कुढ़नी पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला राय के घर पर NIA छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की अहले सुबह टीम ने मुखिया के घर पर दबिश दी है। 3 घंटे से रेड जारी है। जानकारी के अनुसार मुखिया के रिश्तेदार को कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर ने आधुनिक हथियार के साथ अरेस्ट किया था। चर्चा है कि इसी को लेकर NIA की टीम मुखिया के घर पहुंची है।

बांका में महिला को मारी 2 गोली

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में धान की रखवाली कर रही एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। महिला को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि अपराधी पति को गोली मारने आया था, लेकिन पत्नी को गोली लग गई। पढ़े पूरी खबर। …

भोजपुर में ट्रेन से गिरने से अधेड़ जख्मी

भोजपुर जिले में कुल्हड़िया स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही GRP पुलिस उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने पहले के विवाद को लेकर अपने पट्टीदारों पर ट्रेन से धकेलने का आरोप लगाया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular