Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeबिहारबिहार अल्पसंख्यक आयोग में सिख समाज को मिला प्रतिनिधित्व: किशनगंज में लखविंदर...

बिहार अल्पसंख्यक आयोग में सिख समाज को मिला प्रतिनिधित्व: किशनगंज में लखविंदर सिंह बने उपाध्यक्ष, वकील शिशिर दास सदस्य नियुक्त – Kishanganj (Bihar) News



बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने गुरुवार को कमेटी का पुनर्गठन किया। किशनगंज के सरदार लखविंदर सिंह (लक्खा) को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, किशनगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास को सदस्य बनाया गया है।

.

दोनों नेताओं के रात में किशनगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट किए। समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाला और आतिशबाजी की।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद सिख समाज को आयोग में प्रतिनिधित्व मिला है। वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

कमियों को दूर करने का लिया संकल्प

सदस्य बने शिशिर कुमार दास ने आयोग में मौजूद कमियों को दूर करने का संकल्प लिया। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में सुशांत गोप, ज्योति कुमार सोनू, कमलेश शर्मा, श्यामल कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular