Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारबिहार में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे: पप्पू यादव बोले- 'माफिया चला...

बिहार में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे: पप्पू यादव बोले- ‘माफिया चला रहे राजनीतिक दल, अपराधी नेता बन रहे हैं’ – Lakhisarai News



पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लखीसराय के मोरमा, पचौता और गोहड़ी गांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

.

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी नेता बन रहे हैं। नेता अपराधियों को नहीं, बल्कि अपराधी नेताओं को पाल रहे हैं। बालू, शराब और जमीन माफिया के पैसे से राजनीतिक दल चल रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही कहा, ‘सरेआम हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सभी दल अपराधियों और माफियाओं को टिकट दे रहे हैं। जाति के नाम पर उन्हें संरक्षण मिल रहा है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने पटना सहित कई जिलों में हुई हत्याओं का जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री को बक्सर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलना चाहिए था। सांसद ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर नेताओं को जनता की याद आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपराध और भ्रष्टाचार के बल पर सत्ता हासिल करने वालों को नकारें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular