गोपालगंज में होली के रंगीन त्योहार को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कांग्रेस, राजद और जदयू नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
.
बंजारी स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली मिलन मनाया। उन्होंने होली और रमजान की बधाई देते हुए सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
राजद के बैकुंठपुर विधायक प्रेम शंकर यादव के होली मिलन कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। विधायक ने कहा कि होली सभी जाति-धर्म के लोगों को जोड़ने वाला त्योहार है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव का संदेश दोहराते हुए सभी से मिलकर होली और ईद मनाने की अपील की।
पूर्व विधायक ने समारोह का किया आयोजन
महमदपुर में जदयू नेता और पूर्व विधायक मंजित सिंह ने भी होली मिलन समारोह आयोजित किया। भोजपुरी गायकों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

जादोपुर दुखरहन पंचायत के मुखिया धर्मराज प्रसाद और राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव ने भी अपने-अपने निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सभी कार्यक्रमों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।