शेखपुरा में बरबीघा के संत मैरिस स्कूल में आयोजित चार दिवसीय बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में पटना के विजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। वे 8 अंकों के साथ अपराजेय रहते हुए राज्य चैंपियन बने।
.
अंतिम चक्र में विजय कुमार ने मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा के साथ ड्रॉ खेला। दूसरे बोर्ड पर रूपेश रामचंद्र और आशुतोष का मुकाबला भी 43 चालों के बाद ड्रॉ रहा। तीसरे और चौथे बोर्ड पर विपल और पीयूष ने अपनी बाजियां जीतकर 7 अंक हासिल किए।
पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद अतिथि और विजेता।
दूसरे स्थान के लिए पांच खिलाड़ियों में मुकाबला
7 अंकों के साथ दूसरे स्थान के लिए पांच खिलाड़ियों में मुकाबला हुआ। बेहतर बुखोल्ज़ अंकों के आधार पर आशुतोष कुमार उपविजेता बने। विपल सुभाषी तीसरे और मरियम फातिमा चौथे स्थान पर रहीं। इन चारों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में कई अतिथि रहे मौजूद
पुरस्कार वितरण समारोह में IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद सिंह मुख्य अतिथि थे। शेखपुरा ASP डॉ. राकेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए।
टूर्नामेंट में नंदकिशोर मुख्य निर्णायक थे। मनीष कुमार, आलोक प्रियदर्शी, राज चंद्रा और रितेश कुमार ने उप मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक हिमांशु कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।