रवि मिश्रा। अतरौली (संडीला), हरदोई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
हरदोई जिले के अतरौली में नेवादा स्थित अमर ईंट भट्ठे के पास एक दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर मजदूर की मौत हो गई। घटना अतरौली माल मार्ग पर हुई।
किशोर एक दिन पहले ही बिहार के गया जिले से मजदूरी करने आया था। दोपहर के समय वह सड़क किनारे पेड़ की छांव में आराम कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने पीछे की तरफ वाहन लेते समय मिट्टी भरने की मशीन (पखमेल) किशोर पर चढ़ा दी। घटना में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, घटनास्थल पर खड़े ट्रैक्टर और मशीन की जांच अभी तक नहीं की गई है। पुलिस तहरीर के लिए इंतजार कर रही है।
यह घटना बाल श्रम कानूनों के उल्लंघन की ओर भी इशारा करती है। भट्ठे पर कई नाबालिग और किशोर मजदूरी कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने बताया पुलिस मौके पर है और कार्रवाई जारी है।