Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeछत्तीसगढबीजापुर में रेत की तस्करी पर सियासत: MLA विक्रम बोले- हमारे...

बीजापुर में रेत की तस्करी पर सियासत: MLA विक्रम बोले- हमारे पास प्रमाण, इसमें भाजपा का हाथ, BJP ने कहा- इनकी बातों में सच्चाई नहीं – Bijapur News


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रेत की तस्करी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजापुर MLA विक्रम मंडावी का कहना है कि, रेत माफियाओं से मिलकर भाजपा के लोग ही तस्करी करवा रहे हैं। हमारे पास सभी प्रमाण हैं। वहीं, BJP जिला अध्यक्ष का कहना है कि, इनकी बातों मे

.

दरअसल, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भोपालपटनम के तिमेड़-तारलागुड़ा इलाके में अवैध रेत का भंडारण किया हुआ था। वहीं, प्रशासन ने भी कुछ दिन पहले अवैध तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी ने एक जांच टीम बनाई। इस जांच टीम में MLA विक्रम मंडावी समेत अन्य कांग्रेस के नेता शामिल थे।

MLA विक्रम मंडावी ने BJP पर आरोप लगाया है।

मिलीभगत से रेत तस्करी

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, खनिज विभाग को यह मालूम ही नहीं कि यहां रेत डंप कैसे हो रहा है? प्रशासन के अधिकारी कुछ छिपाने का काम कर रहे हैं। लेकिन हमें मालूम है इसके पीछे BJP के नेताओं का हाथ है। खनिज विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग की मिलीभगत से अवैध रेत तस्कर रेत की तस्करी कर रहे हैं।

विक्रम मंडावी ने कहा कि, इस तस्करी में और माफियाओं को संरक्षण देने का काम पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के बीजापुर जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके प्रमाण भी हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप का पलटवार किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप का पलटवार किया है।

भाजपा बोली- आरोप गलत

विक्रम मंडावी के आरोप के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक विक्रम मंडावी के आरोप में कोई सत्यता नहीं है। आरोप निराधार हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 5 सालों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। वहीं इनकी सरकार में ही बीजापुर जिले में रेत का अवैध भंडारण हुआ है।

जिस जगह को देखने गए हैं ये जगह भी इन्हीं के कार्यकाल में इन्हीं के संरक्षण में भंडारण किया गया है। अब हम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular