Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरबीजेपी पार्षद पर महिला नेता ने दर्ज कराया रेप केस: खुरई...

बीजेपी पार्षद पर महिला नेता ने दर्ज कराया रेप केस: खुरई पुलिस ने बहाने से थाने बुलाया, भाग निकला; एनएसजी कमांडो रह चुका है – Bina News


आरोपी बीजेपी पार्षद मनोज राय एनएसजी का रिटायर्ड कमांडो भी है।

बीना की खुरई नगरपालिका के गुरुनानक देव वार्ड के भाजपा पार्षद मनोज राय के खिलाफ भाजपा की महिला नेता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोपी मनोज एनएसजी का रिटायर्ड कमांडो भी है।

.

शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा के मुताबिक भाजपा की महिला पदाधिकारी ने शिकायत में बताया कि मनोज राय ने घर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठाया। अपने साथ बाइपास ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने यह घटना मार्च 2024 की बताई है। उसका आरोप है कि मनोज ने डरा धमकाकर कई बार संबंध बनाए। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बहाने से बुलाया, भाग निकला आरोपी घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पार्षद मनोज राय को किसी बहाने से थाने बुलाया। पार्षद थाने आया, लेकिन उसे केस दर्ज होने की भनक लग गई। इसके बाद वह थाने से ही भाग गया। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। अब पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें-

कांग्रेस नेता बोली-प्रदेश महासचिव ने रात बिताने की डिमांड की

महिला नेता ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने जनसुनवाई में शिकायत की है।

ग्वालियर में कांग्रेस की महिला नेता ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। उसने आरोप लगाया कि प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की ओर से पार्षद के टिकट के लिए 10 लाख रुपए मांगे गए, साथ ही एक रात बिताने की शर्त रखी गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular