Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशबीना में भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली समन्वय बैठक: कार्यकर्ता ने कहा-...

बीना में भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली समन्वय बैठक: कार्यकर्ता ने कहा- भाजपा सरकार होने के बावजूद उन्हें हाशिए पर रखा जा रहा – Bina News


बीना में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने समन्वय बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। दो माह में दूसरी बार आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं।

.

नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय सहित भाजपा पार्षदों की बैठक ढाई घंटे तक चली।

इस दौरान कांग्रेस और निर्दलीय से भाजपा में आए पार्षदों ने अपनी समस्याएं बताईं। विधायक निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री से मिली विशेष निधि पर अपना अधिकार जताया।

समन्वय बैठक में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक डॉ. विनोद पंथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष करोड़ीलाल यादव और संतोष ठाकुर ने वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। कुछ कार्यकर्ताओं ने मौजूदा हालात को नकारात्मक बताया। विधायक निर्मला सप्रे ने अधिकारियों पर सुनवाई न होने करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ता बोले- उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है

पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद उन्हें हाशिए पर रखा जा रहा है। न शासन और न ही प्रशासन उनकी सुनवाई कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने सभी को एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता भीमवार्ड स्थित राम मंदिर में पौधारोपण के लिए गए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular