Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeबिहारबुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप: जमुई में...

बुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप: जमुई में जान से मारने की दी धमकी; बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग होकर शिकायत करने गई थी – Jamui News


जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला (55) ने थानाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया है। दरअसल, महिला 4 महीने पहले अपने बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची थी। उसके बेटे और बहू उसके साथ मारपीट करते थे। खाना भी नह

.

महिला ने कहा कि झाझा थाने के सहायक थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर ने उसके साथ रेप किया है। पीड़िता ने कोर्ट में इस मामले में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2024 में हुई इस घटना के बाद सहायक थानाध्यक्ष ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

धमकी के कारण रही चुप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि जब तक वह झाझा थाने में रहेगा, तब तक उसे उसके पास आना पड़ेगा। इस धमकी के कारण वह डर से चुप रही। पीड़िता ने 7 दिसंबर 2024 को आरोपी को वकालती नोटिस भेजा। साथ ही एसपी को डाक से पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।

महिला ने थानाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। लेकिन, एसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। आरोपी थानाध्यक्ष जनार्दन ठाकुर का कहना है कि महिला किसी के बहकावे में आकर उन पर झूठा आरोप लगा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular