Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशबुरहानपुर में मनाई पं. जवाहरलाल नेहरू की जंयती: पीएम श्री स्कूल...

बुरहानपुर में मनाई पं. जवाहरलाल नेहरू की जंयती: पीएम श्री स्कूल नेपानगर के विद्यार्थियों ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भ्रमण – Burhanpur (MP) News


देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती पर गुरुवार को पीएम श्री स्कूल नेपानगर के विद्यार्थियों को नगर में नवनिर्मित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

.

वोकेशनल ट्रेनर कविता सोलंकी ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9वीं, 11वीं और 12वीं के हेल्थ केयर ट्रेड के विद्यार्थियों को वॉटर प्लांट का भ्रमण कराया गया। संकुल प्राचार्य अरूण महाजन, सुदर्शन सेठी के मार्गदर्शन में इसके महत्व और आवश्यकता से अवगत कराते हुए शिक्षक राहुल तायड़े ने सभी को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

इस दौरान नगर पालिका के इंजीनियर विजय सिंह कुशवाह, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर संदीप मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर गोकुल मौर्य, ठेकेदार मौलिक खूट, सुपरवाइजर महेंद्र चौहान, महेंद्र वानखेड़े, कैलाश पाटील आदि मौजूद थे।

34 करोड़ से बनी पेयजल परियोजना

गौरतलब है कि, नेपानगर में करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना का काम पूरा हुआ है। इसके तहत हर घर में पानी पहुंचाने की योजना है। घरों के बाहर पानी के मीटर भी लगाए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular