Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरबुरहानपुर में शनि अमावस्या पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: इस दिन...

बुरहानपुर में शनि अमावस्या पर मंदिरों में उमड़ी भीड़: इस दिन भगवान का नाम जपने, अन्न दान और नदी स्नान का विशेष मोहत्व – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में शनि अमावस्या के अवसर पर शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से रात 11 बजे तक दर्शन का क्रम जारी रहा।

.

शहर में प्रमुख शनि मंदिर ताप्ती नदी के राजघाट, शाह बाजार, लालबाग रोड, बहादरपुर और खकनार क्षेत्र के टेंभी में स्थित हैं। राधावल्लभ लालजी मंदिर के पंडित शैलेंद्र मुखिया के अनुसार, 29 मार्च को शनि महाराज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह घटना साढ़े सात साल में एक बार होती है।

अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है इस विशेष दिन पर भगवान का नाम जपने, अन्न दान और नदी स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन किए गए सत्कर्मों से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कई श्रद्धालुओं ने ताप्ती नदी में स्नान भी किया।

सवा किलो सरसों के तेल के साथ हुआ अभिषेक लालबाग रोड स्थित श्री सार्वजनिक संकटमोचन हनुमान व शनि मंदिर में सुबह 5 बजे से पूजा शुरू हुई। शनि महाराज का सवा किलो सरसों के तेल के साथ दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक किया गया। सुबह 5:45 बजे आरती की गई। नेपानगर और खकनार क्षेत्र के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular