प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुलंदशहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात पर ही दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। आनंद विहार कालोनी की रहने वाली हिना मालिक का निकाह 5 दिसंबर 2022 को खोड़ा कालोनी निवासी दानिश मालिक से हुआ था।
मुंह दिखाई की रस्म के बाद सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाते ही कहा कि उसका चेहरा पसंद नहीं आया। दानिश ने अपने मोबाइल में एक युवती का फोटो दिखाते हुए बताया कि वह उसकी गर्लफ्रेंड मुस्कान है। उसने कहा कि पिछले 5 साल से दोनों का रिश्ता है और उसने सिर्फ घर वालों की इज्जत के लिए यह निकाह किया है।
हिना के परिवार ने शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद दानिश 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। उसका कहना था कि उसका रिश्ता 50 लाख का आया था। जब दुल्हन पक्ष ने अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो दानिश और उसके परिवार ने हिना के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
हिना के मुताबिक एक रात जब वह सो रही थी, दानिश ने उस पर पेट्रोल डाल दिया। उसकी नींद खुलने और शोर मचाने से लोग इकट्ठा हो गए, जिससे वह बच गई। हिना ने बुलंदशहर कोतवाली देहात में दानिश और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।