Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबुलट और 3 लाख के लिए महिला को पीटा: अलीगढ़ में...

बुलट और 3 लाख के लिए महिला को पीटा: अलीगढ़ में पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा, मथुरा में 2018 में हुई थी शादी, मायके छोड़ गए आरोपी – Aligarh News



पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल के लोग दहेज में बुलट बाइक और 3 लाख रुपए दहेज की मांग करते है। जब उसने यह सब देने में असमर्थता जताई तो उसके साथ मा

.

आए दिन आरोपी उसके साथ मारपीट करते रहे थे और फिर बीते दिनों उसे मायके छोड़ गए। आरोपी उसकी बेटी को भी छीनकर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर पीड़िता ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह उसे जान से मार देंगे और लड़के की दूसरी शादी करवा देंगे।

मथुरा में हुई थी पीड़िता की शादी

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के सराय दीनदयाल निवासी कामिनी ने बताया कि उसकी शादी 30 अगस्त 2018 को मथुरा के थाना कोतवाली निवासी कान्हा सैनी पुत्र प्रकाश सैनी के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।

शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। उनकी एक बेटी भी हो गई। लेकिन शादी के 5 साल बाद जब उनकी बेटी बड़ी हुई तो सभी के राव रंग बदलने लगे। उनके पति ने दहेज में बुलट और 3 लाख रुपए मायके से मांगने की बात कही। जब पीड़िता ने मना किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और प्रताड़ित करने लगे।

समझौता करके ले गए, फिर छोड़ गए मायके

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उनका पति उन्हें मायके छोड़ गया था। साथ में उनकी बेटी भी थी। इसके कुछ दिन बाद आरोपी पति अलीगढ़ आया और समझौता करके उन्हें अपने साथ ले गया। बीते 15 जून को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और फिर 16 जून को अलीगढ़ छोड़ गया। इस बार आरोपी ने उनकी बेटी को भी छीन लिया है।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कान्हा सैनी, ससुर प्रकाश सैनी, सास सोनी देवी और विवाहित ननद कोमल सैनी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि ननद आए दिन उनके घर पर आकर उनके पति और सास ससुर को भड़काती है। जिसके कारण उसके ससुराल के लोगों ने उसे घर के बाहर निकाल दिया।

गांधीपार्क थाना प्रभारी शिव प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular