Wednesday, March 12, 2025
Wednesday, March 12, 2025
Homeदेशबेंगलुरु में ज्वैलरी के लिए महिला की हत्या: फिल्म दृश्यम देखकर...

बेंगलुरु में ज्वैलरी के लिए महिला की हत्या: फिल्म दृश्यम देखकर साजिश रची, पुलिस जांच भटकाने के लिए 3 सिम खरीदे, 4 महीने बाद गिरफ्तार


बेंगलुरु31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर में पीड़ित मैरी (बाएं) और आरोपी लक्ष्मण। फोटो- सोशल मीडिया

बेंगलुरु पुलिस ने एक महिला की हत्या में 4 महीने बाद खुलासा किया है। 59 साल की मेरी की 26 नवंबर 2024 को हत्या हुई थी। 4 महीने बाद पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी लक्ष्मण था, जो महिला के घर में काम करता था।

लक्ष्मण ऑटो ड्राइवर और वाटर सप्लाई का भी काम करता था। उसके ऊपर कर्ज था। उसने प्लान बनाया कि मैरी की हत्या कर उसकी गोल्ड ज्वैलरी ले लेगा और उससे कर्ज चुका देगा। हत्या की साजिश उसने कन्नण फिल्म दृश्यम देखकर रची थी।

लक्ष्णण कत्ल के 4 महीने बाद मार्च में पुलिस ने तब गिरफ्तार किया, जब मेरी के गायब होने की नई शिकायत दर्ज की गई थी।

आरोपी ने मैरी के शव को कचरा फेंकने वाले यार्ड में दफन कर दिया। (फोटो AI जेनरेटेड)

आरोपी ने मैरी के शव को कचरा फेंकने वाले यार्ड में दफन कर दिया। (फोटो AI जेनरेटेड)

फिल्म दृश्यम थी लक्ष्मण के मर्डर प्लान का आधार, 5 पॉइंट्स

  • आरोपी पर 2 लाख रुपए का लोन था मैरी अपने घर में अकेली रहती थी। आरोपी लक्ष्मण ऑटो ड्राइवर और पानी डिलिवरी का काम करता था। वो मैरी के घर में भी काम करता था। लक्ष्मण ने 2 लाख रुपए का लोन ले रखा था। उसे मैरी की गोल्ड ज्वैलरी लूटने की प्लानिंग की ताकि मर्डर के बाद ज्वैलरी से लोन चुकाया जा सके।
  • बिजली सप्लाई काटी, ताकि मैरी मदद मांगे लक्ष्मण ने योजना बनाई कि वो 26 नवंबर को मैरी का मर्डर करेगा। उसने 25 नवंबर को मैरी के घर की बिजली सप्लाई काट दी। लक्ष्मण मैरी के घर में काम करता था, उसने सोचा कि मैरी उसे मदद के लिए बुलाएगी। मैरी ने जब उसे नहीं बुलाया तो उसने अगले दिन मर्डर करने की योजना बनाई।
  • पत्नी के घर 3 सिम कार्ड छोड़ दिए लक्ष्मण ने 26 नवंबर को 3 सिम कार्ड अपनी पत्नी के घर छोड़ दिए। उसकी पत्नी का घर डीजे हल्ली में था। लक्ष्मण ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह पुलिस को गुमराह करना चाहता था। सिम कार्ड से उसकी घटना स्थल पर मौजूदगी साबित नहीं होती।
  • पीड़ित का फोन कचरे की गाड़ी में फेंका लक्ष्मण ने 26 नवंबर की दोपहर मैरी की हत्या कर दी। उसकी बॉडी को बेंगलुरु के कचरा फेंकने वाले यार्ड में दफन कर दी। इसके बाद उसने मैरी का मोबाइल स्विच ऑन किया और दूसरी कचरे की गाड़ी में फेंक दिया, ताकि उसकी लोकेशन गाड़ी के साथ बदलती रहे।
  • लक्ष्मण की लोकेशन घटना स्थल पर नहीं मिली जिस तरह लक्ष्मण ने प्लानिंग की थी, शुरुआत में सब उसके हिसाब से ही हुआ। लक्ष्मण की लोकेशन उसकी पत्नी के घर पर थी इसलिए शुरुआत में पुलिस ने उस पर शक नहीं किया। लेकिन जब पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल को खंगाला तो उसने अपनी प्रेमिका को कई बार कॉल किया था।इस पॉइंट ने पुलिस को शक करने का मौका दिया। 10 मार्च को दोबारा मैरी के गायब होने की शिकायत पर लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया गया। मर्डर के 4 महीने बाद उसने पुलिस पूछताछ में मैरी के मर्डर की बात कबूल कर ली।

——————————————–

ये खबर भी पढ़े-

विपक्ष बोला- भारत-पाक बॉर्डर पर एनर्जी प्रोजेक्ट क्यों:ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा; सरकार बोली- एजेंसियों से मंजूरी के बाद लाइसेंस दिया

बजट सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में देश की सुरक्षा का मुद्दा उठा। कांग्रेस और DMK ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने पर आपत्ति जताई। पढ़े पूरी खबर–

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular