Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeबिहारबेंगलुरु में पत्थर से पत्नी को मारा, फिर खाया सल्फास: पत्नी...

बेंगलुरु में पत्थर से पत्नी को मारा, फिर खाया सल्फास: पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था पति, रातोंरात मुंगेर लौटकर खाया सल्फास, ईलाज जारी – Munger News


मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने बेंगलुरु में उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। फिर वह रातोंरात ट्रेन पकड़कर वह मुंगेर लौट आया और सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे मुंगेर सदर अ

.

आरोपी पति चंडिका स्थान निषाद टोला निवासी 46 वर्षीय शंभू सहनी है, जो अपनी पत्नी संगीता कुमारी के बेंगलुरु में रहकर काम करता है। 31 मई को दोपहर करीब 12 बजे उसने सल्फास की गोली खा लिया। परिजन उसे फौरन अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज जारी है।

जहर खाने के बाद गंभीर हालत में आरोपी पति अस्पताल में भर्ती

क्या है पूरा मामला?

शंभू सहनी ने 2004 में गांव की ही संगीता कुमारी से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं। शादी के कुछ सालों बाद दोनों बेंगलुरु चले गए, जहां शंभू अपने दोस्त चंदन सहनी के साथ काम करता था। लेकिन छह महीने पहले वह अकेले गांव लौट आया, जबकि पत्नी संगीता वहीं रह गई।

तीन महीने पहले संगीता बेटी और दामाद से मिलने के बहाने मुंबई गई थी। इसके बाद चंदन सहनी की मदद से वह बेंगलुरु लौट आई। परिजनों के मुताबिक, इसके बाद पति की गैर-मौजूदगी में संगीता और चंदन के बीच अवैध संबंध शुरू हो गया। दोनों ने मिलकर बेटी-दामाद को भी बेंगलुरु के घर में आने नहीं दिया।

बेटी को जब मां की गतिविधियों पर शक हुआ, तो उसने पिता को सूचित किया। इसके बाद शंभू 25 मई को बेंगलुरु रवाना हुआ। 27 मई को वहां पहुंचकर पत्नी को अकेला पाकर उसकी पत्थर से मारकर हत्या कर दी। फिर शव को वहीं छोड़ उसी रात ट्रेन से वह मुंगेर लौट आया।

हत्या किया, फिर आत्महत्या की कोशिश

घर लौटने के बाद शंभू मानसिक तनाव में था। शुक्रवार दोपहर उसने पुलिस कार्रवाई के डर से सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में उसे मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मां कौशल्या देवी, भाई मनोज, पंकज सहनी और बहन गीता देवी लगातार उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

पैसे के लालच में टूटा रिश्ता

अस्पताल में इलाज के दौरान शंभू ने बताया कि चंदन, जो उसका पुराना दोस्त है, करीब 25 साल से बेंगलुरु में नौकरी कर रहा है। चंदन आर्थिक रूप से संपन्न है, पैसों के लालच में आकर ही पत्नी ने उसे धोखा दिया और चंदन से अवैध संबंध बनाया।

आरोपी पति ने कबूली पत्नी की हत्या की बात

आरोपी पति ने कबूली पत्नी की हत्या की बात

बेंगलुरु में हत्या का केस दर्ज, स्थानीय पुलिस अनजान

मुंगेर के वासुदेवपुर अजय कुमार और कोतवाली थाना अध्यक्षों राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें अभी तक बेंगलुरु पुलिस की ओर से किसी तरह की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular