Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeदेशबेंगलुरु में हेड कांस्टेबल ने सुसाइड किया: पत्नी-ससुर पर टॉर्चर और...

बेंगलुरु में हेड कांस्टेबल ने सुसाइड किया: पत्नी-ससुर पर टॉर्चर और हैरेसमेंट के आरोप; 5 दिन पहले AI इंजीनियर ने भी जान दी थी


  • Hindi News
  • National
  • Head Constable Tippani Committed Suicide Atul Subhash AI Engineer Bengaluru Crime

बेंगलुरु2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हेड कांस्टेबल टिप्पन्ना का 12 दिसंबर की शाम पत्नी से झगड़ा हुआ था। 13 की रात उसने सुसाइड किया था। (फाइल)

पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड करने का एक और मामला बेंगलुरु से सामने आया है। कर्नाटक पुलिस में हेड कांस्टेबल टिप्पन्ना ने 13 दिसंबर की रात ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस के मुताबिक टिप्पन्ना के पास से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें पत्नी और ससुर पर टॉर्चर करने, हैरेसमेंट करने का आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात टिप्पन्ना का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने बायप्पनहल्ली इलाके में सुसाइड किया था। उसकी तैनाती हुलीमावु पुलिस स्टेशन में थी। बेंगलुरु में पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड का बीते 5 दिन में ये दूसरा मामला है। 9 दिसंबर को AI इंजीनियर का शव उनके फ्लेट से बरामद हुआ था।

ससुर ने धमकी दी थी- मर जाओ नहीं तो मारे जाओगे

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि 12 दिसंबर की शाम 7.26 पर टिप्पन्ना को उसके ससुर ने धमकी दी थी। उसने टिप्पन्ना से कहा था कि या तो मर जाओ या फिर मारे जाओ, ताकि उनकी बेटी शांति से रह सके।

12 दिसंबर को टिप्पन्ना ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी की थी। इसके बाद वो जब घर आया तब उसकी पत्नी से लड़ाई हुई। इसके बाद वो घर से निकल गया था। रात में उसने ट्रेन के कटकर सुसाइड किया।

पुलिस ने बताया कि टिप्पन्ना की शादी 2021 में हुई थी। उसको कोई संतान नहीं थी। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट के आधार पर टिप्पन्ना की पत्नी और ससुर के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस सहित BNS की दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

9 दिसंबर को AI इंजीनियर ने किया था सुसाइड

बेंगलुरु में पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर सुसाइड का बीते 5 दिन में ये दूसरा मामला है। इसके पहले 9 दिसंबर को 34 साल के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 24 पेज के सुसाइड नोट में लिखकर सुसाइड किया था। उनका शव बेंगलुरु में उनके फ्लैट से मिला था। सुसाइड से पहले उन्होंने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था।

अतुल ने वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी निकिता ने UP के जौनपुर में उनके खिलाफ कई झूठे केस दर्ज करवाए हैं। वह केस वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपए मांग रही है। कपल का एक 4 साल का बेटा भी है। निकिता ने उससे मिलने की इजाजत देने के लिए 30 लाख की डिमांड की थी।

अतुल बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में डेल्फिनियम रेसिडेंसी में रहते थे। यहां अधिकतर IT प्रोफेशनल्स ही रहते हैं। अतुल पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाले कई NGO से जुड़े थे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने अतुल के दोस्त, उनके पड़ोसी और NGO मेंबर्स से बात की। पूरी खबर पढ़ें…

…………………….

अतुल सुभाष सुसाइड केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अतुल सुभाष पर पत्नी ने अप्राकृतिक सेक्स जैसे 9 केस किए, क्या सुसाइड आखिरी रास्ता था

मूल रूप से बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे। अतुल के अलावा उनके परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। अतुल ने वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी निकिता ने UP के जौनपुर में उनके खिलाफ कई झूठे केस दर्ज करवाए हैं। वह केस वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपए मांग रही है। कपल का एक 4 साल का बेटा भी है। निकिता ने उससे मिलने की इजाजत देने के लिए 30 लाख की डिमांड की थी। पूरी खबर पढ़ें…

अतुल सुभाष केस, दोस्त बोले- हमें गुडबाय मैसेज भेजा था: जब तक गए, उसने सुसाइड कर लिया​​​​​​​

बेंगलुरु की एक IT कंपनी में काम करने वाले सुजीत ने बताया कि वे अतुल के दोस्त हैं। सुजीत ने कहा- मैं अतुल को पिछले 4 साल से जानता था। मैं दूसरी कंपनी में काम करता हूं। अतुल की कंपनी अलग थी, लेकिन वह मेरा बहुत क्लोज फ्रेंड था। उसने मुझे बस इतना बताया था कि उसकी पत्नी और जज उसे ATM की तरह यूज कर रही है। उसकी पत्नी ने क्लाउड किचन खोलने के लिए 50 लाख रुपए मांगे थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular