Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंडबेकाबू बाइक से गिरकर युवक की मौत, साथी घायल: गिरिडीह में...

बेकाबू बाइक से गिरकर युवक की मौत, साथी घायल: गिरिडीह में कस्तूरबा स्कूल के पास देर रात हुआ हादसा, घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया – Giridih News



गिरिडीह के जमुआ-गिरिडीह मेन रोड स्थित कारोडीह कस्तूरबा विद्यालय के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर 20 वर्षीय युवक उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

.

जबकि उसका साथी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

घर का इकलौता था मृतक उमेश

मृतक उमेश यादव कारोडीह गांव निवासी पूरण यादव का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, उमेश और विकास दोनों पल्सर बाइक (JH 11 AR 8795) से कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उमेश को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी मणिकांत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular