बेगूसराय में गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज मॉकड्रिल होगा। इसको लेकर व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी वीडियो जारी कर लोगों से इसमें
.
भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पूरे देश में 244 जिले को चिह्नित किया है। युद्ध के हालात से निपटने के लिए मॉक ड्रिल होगा। एक तरह से रिहर्सल किया जाएगा। रिहर्सल में बिहार के भी बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, पटना, अररिया, किशनगंज शामिल है।
सांसद ने कहा कि बेगूसराय सहित चिह्नित सभी जिलों के लोगों से आग्रह है कि सरकार की ओर से आयोजित मॉकड्रिल में शामिल हो। उसमें सभी लोग भाग लें, इन चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सब अलर्ट रहें। मेरी प्रार्थना है कि सभी लोग शामिल हो।
पार्टी के कार्यकर्ता से मॉक ड्रिल में शामिल होने की अपील
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भागीदारी दें, लोगों को इसमें जोड़ें, लोगों को जगाएं। सभी नागरिकों, नेताओं और छात्रों से अपील है कि देशभर में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
गिरिराज सिंह ने लोगों से मॉकड्रिल में शामिल होने की अपील की है।
एयर रेड सायरन का होगा परीक्षण
अभ्यास संभावित आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों की तत्परता, आत्मरक्षा क्षमता और सुरक्षा उपायों की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मॉक ड्रिल में एयर रेड सायरन का परीक्षण किया जाएगा। नागरिकों और विद्यार्थियों को आत्मरक्षा व सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्लैक आउट और ढांचों की कैमोफ्लाज प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
आपातकाल में तुरंत निकासी की योजना का कार्यान्वयन होगा। इसलिए सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवकों और शिक्षण संस्थानों से भागीदारी की अपील की गई है। भागीदारी न केवल समाज को आपदाओं के प्रति सजग बनाएगी, बल्कि एक सुरक्षित और जागरूक भारत के निर्माण में भी योगदान देगी। इसमें हम सब की भागीदारी जरूरी है।