बेगूसराय में बुधवार रात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार गांधी टोला चट्टी रोड की है, जहां दो बाइक पर सवार बदमाशों ने सुंदर महतो के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
.
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित स्व. राम नारायण महतो के बेटे सुंदर महतों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि नकाबपोश बाइक सवार नकाबपोश बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
चार पिलेट और खोखा बरामद
परिजनों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने खिड़की और दरवाजे पर ताबड़तोड़ आधा दर्जन राउंड फायरिंग की। घर के बदमाशों को नहीं पहचानने और कारणों के संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले स्मैक पीने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था। उसी विवाद को लेकर गोलीबारी की गई है। फिलहाल थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने घटनास्थल से चार पिलेट और खोखा बरामद किया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, लेकिन घटना के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पिछले 6 महीने में मंझौल थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, छिनतई और गोलीबारी की कई घटनाएं हुई है। जिसके उद्भेदन में पुलिस विफल है।