बेगूसराय में एक नाबालिग की लाश संदिग्ध हालत में रस्सी से लटका मिला है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर वार्ड नंबर-4 की है। आरोप है कि जमीन विवाद में चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजे की हत्या कर शव को घर की बल्ली से रस्सी से लटका कर आत्महत्या का रूप दे
.
मृतक की पहचान सेठो महतो के बेटे सुनील कुमार (15) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनील सोमवार कि शाम अपने घर से चैती दुर्गा मेला देखने के लिए निकला था। देर शाम होने के बाद भी जब सुनील वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
खोजबीन करते हुए रात करीब 11:00 बजे परिजन जब घर से करीब 1 किलोमीटर दूर अपने डेरा पर गए। जहां डेरा पर घर के बल्ली से रस्सी के सहारे सुनील का लटका हुआ शव था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी चाचा घर छोड़कर फरार है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चाचा से चल रहा था जमीन विवाद
मृतक के पिता सेठो महतो ने बताया कि उसका छोटे भाई के साथ घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। होली के समय ही उसने बर्बाद करने की धमकी दी थी। उसने ही मेरे बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सुनील की हत्या किसने और क्यों की।