पवन वर्मा | श्रावस्ती2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती के जगत जीत इंटर कॉलेज, इकौना में महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष पहल की गई। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत ‘रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट’ का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इस दौड़ में हिस्सा लिया। सभी ने ‘सेव गर्ल, एम्पावर वूमेन’ के नारे लगाए। प्रधानाचार्य ने कहा कि समाज का विकास महिला सशक्तिकरण से जुड़ा है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को सबकी जिम्मेदारी बताया।
शिक्षकों ने शिक्षा को बालिकाओं की आत्मनिर्भरता का आधार बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सम्मान का पाठ पढ़ाया। साथ ही महिला अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए। इस आयोजन से समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश गया।