Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeबिहारबेटे-बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या: साले को फोन...

बेटे-बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या: साले को फोन कर कहा- तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है, जल्दी आकर मिल लो – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। शराबी पति ने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव की है। मृतका 20 साल की गीता कुमारी गांव के ही संतोष कुमार की पत्नी की थी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी

.

गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि संतोष आदतन शराबी है। वह अक्सर शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देता था। बुधवार की रात में भी बहुत शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। जहां किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका अनबन हो गया। उसने बच्चों के सामने ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

5 साल पहले 2020 में दोनों की शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। बेटी 3 साल की है और बेटा 2 साल का है। जिस वक्त घटना हुई दोनों साथ में ही थे।

मृतका के गले पर है निशान

मृतका के भाई माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव निवासी विकास कुमार मेहता ने बताया कि रात में ही उसने अपनी बहन के नंबर पर फोन किया था। फोन उसकी 3 साल की बेटी ने उठाया और बताया कि घर में चिकन बना है।

विकास ने जब बहन से बात करने को बोला तो मृतका महिला ने बात करने से मना कर दिया था। सुबह बहनोई संतोष ने बताया कि बहन की तबीयत खराब है, आकर मिल लो। जब वह बहन के ससुराल पोइवां गांव पहुंचा, तो उसे मृत पाया। वह अपने कमरे में बेड पर पड़ी हुई थी। गले में निशान पाया गया है।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस

मायके वालों ने घटना की जानकारी फोन कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के पुलिस वहां पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भेजा गया है।

5 दिन पहले ही घर आया था आरोपी पति

परिजनों ने बताया कि मृतका का पति पिछले कुछ दिनों से उड़ीसा में काम कर रहा था। 5 दिन पहले भी वह घर आया था। इस दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था।

दोनों भाई का बंटवारा हो चुका था और दोनों अलग-अलग रहते थे। घटना क्यों और कैसे इसकी जानकारी उसके परिजनों को भी नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular