कुंदन पाल | ललितपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। बेतवा नदी में नाव पलटने से एक महिला अधिवक्ता की मौत हो गई। मृतका की पहचान उरई निवासी कीर्ति तिवारी के रूप में हुई है।
घटना शनिवार की है। कीर्ति अपने एक दोस्त के साथ बंदरगुढ़ा गांव घूमने आई थी। दोनों बेतवा नदी में नाव की सैर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आंधी-तूफान आ गया। नाविक जब नाव को किनारे की तरफ ले जा रहा था, तभी नाव पलट गई।
डाॅक्टर ने मृत घोषित किया
हादसे में कीर्ति, उनका दोस्त और नाविक तीनों पानी में डूब गए। नाविक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। कीर्ति को पानी से बाहर निकालकर ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कीर्ति का साथी अस्पताल से फरार हो गया।
कीर्ति जालौन जिले के मोहल्ला नया पाठकपुरा उरई की रहने वाली थीं। वह रामनरेश तिवारी की पुत्री थीं।