Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeबिहारबेतिया नगर निगम पार्षद संघ में नई नियुक्तियां: शैलेश कुमार अध्यक्ष...

बेतिया नगर निगम पार्षद संघ में नई नियुक्तियां: शैलेश कुमार अध्यक्ष और दीपक कुमार बने सचिव, सर्वसम्मति से हुआ चयन – Bettiah (West Champaran) News


बेतिया नगर निगम में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पार्षद संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड 37 के पार्षद शैलेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया।

.

महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां

  • उपाध्यक्ष: वार्ड 5 की पार्षद गुड़िया देवी और वार्ड 46 के मुन्ना राय
  • सचिव: वार्ड 20 के पार्षद दीपक कुमार
  • उप सचिव: वार्ड 38 के नवनीत कुमार रंजन, वार्ड 12 की संगीता कुमारी और वार्ड 36 के राजकिशोर महतो
  • मीडिया प्रभारी: वार्ड 27 के पार्षद इंद्रजीत यादव
  • कोषाध्यक्ष: वार्ड 9 की पार्षद पल्लवी कुमारी
  • संरक्षक: वार्ड 19 के हाफिज मंसूरी

कार्यकारिणी समिति में शामिल सदस्य

समिति में कुल आठ सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें वार्ड 35 की नजराना खातून, वार्ड 34 की रेखा देवी, वार्ड 10 की नाजिया परवीन, वार्ड 22 के नंदलाल प्रसाद, वार्ड 45 के मदन गुप्ता, वार्ड 32 की जोहरा खातून, वार्ड 31 की प्रेमा देवी और वार्ड 28 की श्वेता कुमारी प्रमुख हैं।

बैठक में नगर विकास को लेकर हुई चर्चा

बैठक में नगर विकास कार्यों की समीक्षा की गई और निगम क्षेत्र में लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए रणनीति तैयार की गई। पार्षदों ने सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर नगर निगम के ढाई दर्जन से अधिक पार्षद मौजूद थे। सभी ने मिलकर नगर की बेहतरी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular