बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा-लौरिया NH पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिसुनपुरवा टोल प्लाजा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक
.
घायल की पहचान अशोक सिंह के रूप में हुई
हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान लौरिया प्रखंड के कटैया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 निवासी अदालत सिंह के बेटे अशोक सिंह(50) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह किसी निजी काम से अपने गांव से लौरिया जा रहे थे, तभी टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया।
112 यूनिट की तत्परता से समय पर मिला इलाज
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अशोक सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया। वहां डॉ. जीतेंद्र काजी ने प्राथमिक इलाज किया। लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो सके।
टोल प्लाजा के पास हो स्पीड कंट्रोल व्यवस्था
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा के पास स्पीड ब्रेकर, सिग्नल और निगरानी व्यवस्था को सख्त किया जाए, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।