Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeबिहारबेतिया में SP ने 9 थानाध्यक्षों का किया तबादला: कई पुलिस...

बेतिया में SP ने 9 थानाध्यक्षों का किया तबादला: कई पुलिस थानों की बदली कमान, कानून व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य – Bettiah (West Champaran) News


SP डॉ. शौर्य सुमन।

पश्चिम चंपारण में पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. शौर्य सुमन ने 9 थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह तबादले कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए किए गए हैं।

.

इंस्पेक्टर सम्राट सिंह को चनपटिया से योगापट्टी थाना भेजा गया है। योगापट्टी के पूर्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कंचन कुमार भास्कर को पुलिस केंद्र बेतिया में पदस्थापित किया गया है। नौतन थाना के पूर्व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार को भी बेतिया पुलिस केंद्र भेजा गया है।

इन पुलिस पदाधिकारी का हुआ तबादला।

अधिकारियों की दक्षता के आधार पर हुए तबादले

नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पासवान को नौतन थाना की जिम्मेदारी मिली है। साठी थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धीरज कुमार को पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। योगापट्टी अंचल के पूर्व अंचल पुलिस निरीक्षक इंस्पेक्टर विनय कुमार को साठी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

मुफस्सिल के अपर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रभाकर पाठक को चनपटिया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिकारपुर के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अवनीश कुमार को मुफस्सिल थाना की जिम्मेदारी दी गई है। तकनीकी शाखा बेतिया के प्रभारी इंस्पेक्टर ज्वाला सिंह को शिकारपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

थानों की कार्यप्रणाली होगी मजबूत

एसपी डॉ. शौर्य सुमन के अनुसार, ये तबादले अधिकारियों की दक्षता के आधार पर किए गए हैं। नई नियुक्तियों से थानों की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular