Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडबोकारो में तालाब में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव: घर...

बोकारो में तालाब में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव: घर से निकलने के बाद नहीं लौटा था गुरुदेव प्रसाद, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं – Bokaro News



बोकारो के चास थाना क्षेत्र के सोलगीडीह तालाब में रविवार को एक शव मिला। मृतक की पहचान चास कॉलेज के समीप रहने वाले गुरुदेव प्रसाद (45) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरते शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।

.

चिराचास थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चास सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

चिराचास थाना प्रभारी के अनुसार अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या, दुर्घटना या अन्य कारणों से हुई हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिजन शोक में डूबे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular