Thursday, March 20, 2025
Thursday, March 20, 2025
Homeझारखंडबोकारो में बेटी से पिता और दोस्त ने किया रेप: होली...

बोकारो में बेटी से पिता और दोस्त ने किया रेप: होली की रात पड़ोसी के घर जाने का बहाना बनाकर ले गए, एक आरोपी गिरफ्तार – Bokaro News


रविवार रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बोकारो में सगे पिता ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना शनिवार की रात 11 बजे के करीब बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर की है। रविवार रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अरोपी पिता अभी फरार है।

.

पिता का दोस्त कार लेकर इंतजार कर रहा था

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता, मां से छिपकर उसे पड़ोसी के घर जाने का बहाना कर घर से बाहर ले गए। यहां पिता के दोस्त लक्खी चंद्र गाड़ी लेकर इंतजार कर रहे थे। फिर दोनों बच्ची के साथ पास के पहाड़ी पहुंचे। वहां बच्ची के साथ दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

बालीडीह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची को लेकर उसकी मां थाना पहुंची

किसी तरह बच्ची घर पहुंची तो मां के सीने में मुंह छिपाकर रोने लगी। बच्ची ने मां ने घटना की पूरी जानकारी दे दी। रात बीतने के बाद बच्ची को लेकर उसकी मां थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इसी कार से बच्ची को उसके पिता और दोस्त ले गए थे पहाड़ी पर।

इसी कार से बच्ची को उसके पिता और दोस्त ले गए थे पहाड़ी पर।

गिरफ्तार आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया

बच्ची को मेडिकल जांच में भेजने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। रविवार की रात एक आरोपी लक्खी चंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आरोपी पिता की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया है।

QuoteImage

पिता ही इस कृत्य में शामिल है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।, पिता की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। -नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बालीडीह

QuoteImage

———————————–

ये भी खबर पढ़िए

भरूच में 10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी:रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, डॉक्टर बोली-ऐसा केस जीवन में नहीं देखा

पलामू की रहने वाली पीड़ित बच्ची से मिलने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भरूच पहुंची।

पलामू की रहने वाली पीड़ित बच्ची से मिलने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भरूच पहुंची।

झारखंड के एक व्यक्ति ने गुजरात के भरूच के झगडिया औद्योगिक क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी की। आरोपी पीड़ित लड़की की घर के बगल में ही रहता है और उसके पिता के साथ उसी कारखाने में काम भी करता है। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है, जो डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार का रहने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular