बोकारो शुक्रवार को होली के रंग में रंग गया। शहर की गलियों और चौराहों पर रंगों की बहार है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंग-गुलाल में सराबोर हैं। फिल्मी और भोजपुरी गानों की धुन पर लोग नाच रहे हैं।
.
प्रशासनिक अधिकारी भी होली के रंग में डूबे नजर आए। डीसी विजया यादव ने पानी की बौछारों के बीच होली खेली। एसपी आवास और डीसी आवास पर अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और आम नागरिकों ने मिलकर त्योहार मनाया।
शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की
पुलिस प्रशासन की सतर्कता से उत्सव सुरक्षित और व्यवस्थित रहा। सभी ने शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की। यह त्योहार जाति और धर्म के भेदभाव को मिटाकर एकता का संदेश देता है। होली के इस सकारात्मक संदेश को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाना चाहिए।