ब तक 250 शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे थे। आज से 100 और मूल्यांकनकर्ता जुड़ेंगे।
शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। यह कार्य 13 मार्च से कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चल रहा है।
.
मूल्यांकन प्रभारी और उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई ने बताया कि विद्यालय को कुल 1,54,620 उत्तर पुस्तिकाएं मिली थीं। तीन चरणों में 1,01,680 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
मूल्याकंन के लिए टीचर को टिप्स देते एक्सपर्ट।
रविवार से शुरू होने वाले चौथे चरण में 24,000 नई उत्तर पुस्तिकाएं शामिल की गई हैं। इनमें 10वीं के विज्ञान और 12वीं के गणित, राजनीति और खाता विषय की कॉपियां शामिल हैं।
अब तक 250 शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे थे। आज से 100 और मूल्यांकनकर्ता जुड़ेंगे। प्राचार्य ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की गाइडलाइन के अनुसार समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।