देवास में कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा जैन द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया है। रेखा जैन ने अपनी फेसबुक पोस्ट में भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की थी।
.
मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने सयाजी द्वार पर रेखा जैन का पुतला दहन किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी की तुलना औरंगजेब से करना अस्वीकार्य है।
दोनों को विवेकहीन बताया था रेखा जैन ने रविवार को एक कथाकार मणिका मोहिनी के हवाले से फेसबुक पर पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने औरंगजेब और भगवान परशुराम की तुलना करते हुए दोनों को विवेकहीन बताया था।
ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस पार्टी से रेखा जैन को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने और उनसे माफी मंगवाने की मांग की है। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे।