Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभदोही में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: बूथ से लेकर मंडल...

भदोही में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: बूथ से लेकर मंडल स्तर तक नए कार्यकर्ताओं को मिल रही जिम्मेदारी – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News


भदोही (संत रविदास नगर)कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत औराई ब्लॉक के कैयरमऊ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह और दयाशंकर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जिला कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पार्टी नए कार्यकर्ताओं को बूथ, न्याय पंचायत और मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां दे रही है। कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी है। पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है।

बैठक में पं. दीनानाथ दुबे, अवधेश पाठक, सुबुक्तगीन अंसारी, सत्येंद्र दुबे, लक्ष्मी शंकर चौबे समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव में नए कार्यकर्ताओं को मौका देने का निर्णय लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular