गढ़वा | देश को स्तब्ध कर देने वाली एक भीषण विमान दुर्घटना में अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान शहर के मेघनिनगर क्षेत्र में गिर पड़ा। यह समाचार मिलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों के मन में गहरा दुःख और व्याकुलता व्याप्त है। इस भयावह दुर्घटना पर गढ़वा जिला के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् व वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार हर एक भारतीय के हृदय को गहरे तक झकझोर देने वाला है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति दें। भास्कर न्यूज । भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में शुक्रवार को आखिरकार रोस्टर चार्ट लगा दिया गया। रोस्टर के मुताबिक चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने ओपीडी में अपनी ड्यूटी भी निभाई। गौरतलब है कि 11 जून को भवनाथपुर की प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें रोस्टर चार्ट नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मौके पर ही प्रभारी को अविलंब रोस्टर चार्ट लगाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा, पंचायत समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए समयबद्ध ड्यूटी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रोस्टर चार्ट के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि अब चिकित्सक तय समय के अनुसार ड्यूटी करेंगे। हालांकि, अब देखना यह होगा कि चिकित्सक नियमित रूप से रोस्टर का पालन करते हैं या फिर पूर्व की तरह मनमानी ड्यूटी जारी रहती है। भास्कर न्यूज | मझिआंव प्रखंड कार्यालय के सभागार में किसान मित्र प्रखंड अध्यक्ष चुनाव पुनर्गठन को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई। किसान मित्र जिला अध्यक्ष जयकांत तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की पुनर्गठन पर चर्चा की गई। इसके पश्चात इस दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमरेश राम को पदमुक्त करते हुए सर्व सम्मति से अनंत कुमार तिवारी को किसान मित्र का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार राजीव कुमार सिंह को सचिव व कामता प्रसाद ठाकुर कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। उसके पश्चात उपस्थित सभी किसान मित्रों ने जिला कृषि पदाधिकारी के नाम प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर किसान मित्रों के मानदेय लागू करने हेतु पूर्व से चल रहे हड़ताल में यथावत रहने देने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के आह्वान पर पूरे झारखंड के कृषक मित्रों की मानदेय लागू करने के लिए पिछले 28 मई 2025 से अनवरत हड़ताल जारी है। साथ ही कहा गया है कि सरकार के द्वारा जब तक किसान मित्रों की मानदेय पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
Source link