भांजे के हत्यारे मामा की हुई मौत
भांजा की हत्या करने वाले जेल में बंद मामा की मौत हो गई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के घासीदाग के रहने वाले 25 वर्षीय लाला सिंह 23 नवंबर से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था। जेल सुपरिनटैंडैंट भागीरथ कर्जी के मुताबिक लाला सिंह को क्रोनिक टीबी की बीमारी थी।
.
तबीयत बिगड़ने पर 20 सितंबर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां नौ दिन इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
भांजा को मारकर केले के पौधे के नीचे छिपाया
लाला सिंह ने अपने 12 वर्षीय भांजे अजय सिंह का निर्मम तरीके से हत्या कर दिया था। भांजे को मारने के बाद बोरा में बंद कर घर के पीछे केले के पौधे के नीचे दबा दिया था। हत्या के पांच दिन बाद 20 नवंबर को जब शव से दुर्गंध आने लगा तब हत्या की जानकारी हुई।
लाला सिंह का भांजा वहीं रहता था। लाला सिंह को लगता था कि भांजे को भी जायदाद में से हिस्सा देना होगा। इसे लेकर बहन से भी उसका विवाद होता था। इसी विवाद में उसने भांजे को मार दिया था। हत्या का राज खुला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।