Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeछत्तीसगढभाई को कुल्हाड़ी से काटा फिर जला दी लाश: बोला- लड़कियों...

भाई को कुल्हाड़ी से काटा फिर जला दी लाश: बोला- लड़कियों को छेड़ता था, इसलिए मार डाला; बिलासपुर में पहाड़ी के नीचे मिला था शव – Chhattisgarh News


लड़कियों को छेड़ने से नाराज भाई ने की हत्या।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चचेरे भाई ने युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को पहाड़ी के नीचे लाकर फेंक कर जला दिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि मृतक युवक शराब के नशे में लड़कियों से छेड़छाड़ करता था, जिसके कारण उ

.

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रतनपुर के सांधीपारा पहाड़ के नीचे 28 फरवरी की शाम अधजली लाश मिली थी। मृतक की पहचान सूरज खैरवार (33) के रूप में हुई। वह गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद से पुलिस उसके परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही थी।

पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में लड़कियों को छेड़ता था सूरज

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक सूरज आए दिन शराब पीकर गांव में हंगामा मचाता। साथ ही वह लड़कियों से छेड़खानी भी करता था। उसने 28 फरवरी को बस्ती में आकर शराब पी, जिसके बाद उसने गांव की दो युवतियों से छेड़खानी की।

युवतियों ने इसकी जानकारी सूरज के ही चचेरे भाई ओमप्रकाश ऊर्फ कोंदा खैरवार(19) को दी। युवतियों से छेड़खानी से नाराज ओमप्रकाश ने उसे समझाइश भी दी थी।

रतनपुर में पहाड़ी के नीचे मिली थी युवक की अधजली लाश।

रतनपुर में पहाड़ी के नीचे मिली थी युवक की अधजली लाश।

वारदात के बाद से फरार था चचेरा भाई

इसी आधार पर पुलिस ने संदेही ओमप्रकाश की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वो घटना के बाद से गायब है। लिहाजा, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिर भी लगा रखी थी।

मंगलवार की रात वह अपने घर आया, तब पुलिस को इसकी खबर मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि छेड़खानी से मना करने पर सूरज उससे ही उलझने लगा।

मौके पर जांच करती हुई रतनपुर पुलिस।

मौके पर जांच करती हुई रतनपुर पुलिस।

नाराज ओमप्रकाश ने पहाड़ी के पास टांगी से सूरज के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने शव पर साड़ी डालकर जलाने का प्रयास किया। शव जलने से पहले ही भाग निकला। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जंगल में छिपा था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ओमप्रकाश पर संदेह था। इसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि आरोपी को गांव के आसपास ही देखा गया है। तब उसके लिए गांव में ही मुखबिर तैयार किया गया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि जंगल छिपकर आसपास घूम रहा था।

………………….

ये खबर भी पढ़ें…

1500 में साइकिल बेचने पर मर्डर..जंगल में जलाई लाश: बिलासपुर में 2 भाइयों ने युवक की पीट-पीटकर ली जान; हड्डियों के अवशेष बरामद

बिलासपुर जिले में 2 भाइयों ने मिलकर रस्सी से एक युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला।

बिलासपुर जिले में 2 भाइयों ने मिलकर रस्सी से एक युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 2 भाइयों ने मिलकर रस्सी से एक युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। सबूत मिटाने के लिए साजिश रची। शव को जंगल में ले जाकर कंडे और लकड़ी से जला दिया। मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular