Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeबिहारभागलपुर में जागरूकता रथ रवाना: 16 प्रखंडों में महिलाओं से होगा...

भागलपुर में जागरूकता रथ रवाना: 16 प्रखंडों में महिलाओं से होगा संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने गांव-गांव पहुंचेगा रथ – Bhagalpur News



भागलपुर में “महिला संवाद जागरूकता रथ” को डीडीसी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 16 प्रखंडों में भ्रमण करेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं की जानकारी देगा।

.

बिहार सरकार ने महिलाओं को पंचायत, नगर निकाय, शिक्षक नियुक्ति, पुलिस सेवा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की है। 50% तक आरक्षण की व्यवस्था महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रही है।

प्रमुख योजनाएं जो बदल रही हैं महिलाओं की जिंदगी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, महिला उद्यमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मेघा प्रीति योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जैसी अनेक योजनाएं राज्य में लागू हैं।प्रत्येक दिन दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां महिलाओं से सीधा संवाद कर यह जाना जाएगा कि योजनाओं का कितना लाभ उन्हें मिला है और क्या सुधार की जरूरत है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular