भागलपुर में होलिका जलाने के लिए कुछ बच्चे जलावन जुटा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले पप्पू तेली ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। मां अपने बच्चों को छुड़ाने आई तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर इलाके का है।
.
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें बच्चे, महिला और एक युवक शामिल है। घायल की मां ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।
शिकायत के बाद थाना से निकलते पीड़ित।
बीच-बचाव करने पर एक युवक की भी पिटाई
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को होलिका जलाने के लिए मोदीनगर ठठेरी टोला के पास बच्चे जलावन को एकत्रित कर रहे थे। कुछ जलावन पप्पू के घर के सामने छूट गया। जिसके बाद विवाद हो गया। इसी दौरान, मोहल्ले के रहने वाले पप्पू तेली ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मोहल्ले के मुकेश छुड़ाने के लिए गए तो पप्पू और उसके बेटे ने उसकी भी पिटाई कर दी। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।