Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल, बन रही मिठाई: लोग बोले-...

भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल, बन रही मिठाई: लोग बोले- अयोध्या हार का मिल्कीपुर की जनता ने बदला लिया, विकास पर दिया वोट – Ayodhya News


अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। 9 राउंड में गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा 25378 वोटों से आगे चल रही है। भाजपा की जीत को लेकर पार्टी कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है।

.

भाजपा की इस बढ़त पर मिल्कीपुर की जनता का कहना है कि जनता ने विकास के नाम पर भाजपा को वोट किया है। भाजपा ने यहां सड़कों का जाल बिछाया है। कोरोना काल से लगातार लोगों को राशन दिया जा रहा है। यही सब मुद्दे थे, जिन पर लोगों ने वोट किया।

जनता बोली- जैसा विकास किया, वैसा ही वोट दिया।

ये जीत प्रतिशोध है लोगों ने कहा- मोईद खान के प्रकारण का यहां पर कोई असर नहीं रहा। कहा- लोकसभा चुनाव बीजेपी हारी थी, बहुत बदनामी हुई थी। उसी का मिल्कीपुर के लोगों ने उप चुनाव में बदला लिया है। इस चुनाव में मुसलमानों ने भी मतदान किया है। ये परिवारवाद के प्रति लड़ाई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जो 2009 में किया था, ये उसका प्रतिशोध है। जैसा विकास किया, वैसा ही जनता ने साथ दिया।

पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अवधेश पांडे बादल ने कहा- जनता योगी-मोदी की नीतियों पर वोट किया। सपा ने सनातन, भगवान श्री राम और अयोध्या का अपमान किया। इसलिए यहां सपा हार रही है। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस के जवान गस्त कर रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर तैनात हैं, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular