Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeबिहार'भाजपा का साथ और मुस्लिम हितैषी, दोनों नहीं चल सकता': सीएम...

‘भाजपा का साथ और मुस्लिम हितैषी, दोनों नहीं चल सकता’: सीएम नीतीश के इफ्तार का बहिष्कार, मुस्लिम संगठनों के फैसले का बक्सर सांसद ने किया स्वागत – Kaimur News



बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की फाइल फोटो

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कैमूर में मुस्लिम संगठनों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने के फैसले का स्वागत किया है।

.

मुस्लिम समुदाय के फैसले को बताया सही

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने पहली बार सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ सरकार चला रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम में जाने का कोई औचित्य नहीं था।

सुधाकर सिंह ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार तीन तलाक, धारा 370 और एनआरसी जैसे मुद्दों पर भाजपा का समर्थन करेंगे। ऐसे में मुस्लिम संगठनों का उनकी इफ्तार पार्टी में जाना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि यह फैसला देर से लिया गया, लेकिन सही है।

बक्सर सांसद ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

बक्सर सांसद ने मुस्लिम संगठनों को बधाई देते हुए कहा कि अगर यह बहिष्कार शुरू से किया गया होता तो नीतीश कुमार का मनोबल इतना नहीं बढ़ता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के एजेंडे पर चल रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular